सम्राट अशोक की जन्मस्थली पाटलिपुत्र कुम्हरार पटना में सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित किया गया……

  • सुरेश प्रसाद आजाद

पटना । दिनांक 4 फरवरी 2024 रविवार को भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ कीर्तन प्रसाद सिंह कुशवाहा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अमरेंद्र कुमार,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश कुमार दांगी एवं प्रदेश सचिव अशोक कुमार पासवान एवं अन्य नेताओं के नेतृत्व में हजारों शोषित-मौर्यवंशियों के साथ सम्राट अशोक की जन्म स्थली पाटलिपुत्र कुम्हरार पटना में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित किया गया । इस पवित्र एवं राष्ट्रीय गौरव के कार्य का बिहार प्रशासन द्वारा जबरदस्त विरोध किया गया,परन्तु चक्रवर्ती सम्राट अशोक की शक्ति एवं आशीर्वाद के सामने प्रशासन का एक भी नहीं चला । सफलता पूर्वक प्रतिमा स्थापित किया गया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *