वारिसलीगंज ,(नवादा)।
(अभय कुमार रंजन)
वारिसलीगंज प्रखंड वरीय नागरिक संघ के द्वारा रविवार को एक बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान संघ के सदस्य कोरमा गांव निवासी सिंघेश्वर सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा संघ के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों की चर्चा की गयी।

मौके पर उपस्थित सदस्यों के द्वारा शोकसभा बाद एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि मार्च महीने में संघ का एक विस्तृत बैठक आयोजित कर प्रखंड वरीय नागरिक संघ के पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा। मौके पर अनिल कुमार,अखिलेश कुमार सिंह, केदार सिंह, नारायण प्रसाद, सुंदर प्रसाद कुशवाहा, नागेंद्र शर्मा बंधु तथा कपिल देव चौरसिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
