रोजगारोन्मुख शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण रजौली को जिला का दर्जा एवं रामायण पर्यटन स्थल का निर्माण पर परिचर्चा 

नवादा, 20 अप्रैल 2025। 

जिले में रोजगारोन्मुख शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, अनुमंडल को जिला का दर्जा एवं  रामायण पर्यटक स्थल का निर्माण के लिए रजौली के करीगांव में एक परिचर्चा का आयोजन 20 अप्रैल 2025 (रविवार)को किया गया है। 

  बताया जाता है कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी ऑफ़ एनजीओ अवेयरनेस सह आर्यभट्ट एजुकेशनल सोशल एंड साइंस द्वारा किया गया है।  संस्था द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कौशल यादव एवं मुख्य अतिथि पूर्णिमा यादव  होगे। बताया जाता है कि  उक्त आयोजन में सैकड़ों लोगों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है । 

             परिचर्चा का मुख्य विषय है रोजगारोन्मुख शिक्षा ,पर्यावरण संरक्षण रजौली को अनुमंडल को जिला का दर्जा दिए जाने रजौली के पौराणिक ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध धरोहर, सप्त ऋषि आस्था के केंद्र देवस्थान, बिहार के कश्मीर ककोलत, कौवाकोल के मछंदर का प्राकृतिक शीतल जलप्रपात , फुलवरिया जलाशय योजना की अद्भुत आकर्षण दृश्य आदि अनेकों  धर्म  एवं ऐतिहासिक स्थलों को जोड़कर एक रामायण पर्यटन जैसी कॉरिडोर निर्माण करने पूरे जिले में  उद्योगों का जाल  बिछाने जैसी विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

उक्त परिचर्चा में आम लोगों के साथ मीडिया कर्मी सहित सभी लोगों को  भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *