बिरसा मुंडा जी का 150 वी जयंती मनाया गया ……

सुरेश प्रसाद आजाद

आज देश भर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जा रही है. इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. आज एमपी के शहडोल में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने वर्चुअली रूप से जुड़कर प्रदेश वासियों को ये सौगात दी.

 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है. ये दिन झारखंड के लिए बेहद खास दिनों में एक माना जाता है. भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों – युगों तक प्रेरणा देती रहेगी. 15 नवंबर 2024 को भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन, विभिन्न राज्यों में मध्यप्रदेश एवं झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन हैं.

भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर धार जिले में आदरणीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के समारोह में सहभगिता की। इस अवसर पर 334 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वन अधिकार अधिनियम ‘FRA Atlas’ का शुभारम्भ तथा ‘सिकल सेल उन्मूलन 2047’ डाक टिकट का विमोचन किया।

जनजातीय समाज के स्वाभिमान, न्याय और पहचान के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की यशोगाथा देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा की स्रोत है। जनजातीय समाज की अस्मिता को संरक्षित एवं आत्मगौरव में वृद्धि करने की मूलभावना के साथ हमारी सरकार इनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी, कैबिनेट में मेरे साथी श्री कुंवर विजय शाह जी, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जी सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *