बकरीद त्योहार को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया बैठक 

सुरेश प्रसाद आजाद

  ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2024 का त्योहार दिनांक 17.जून 2024 को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर श्री आशुतोष कुमार वर्मा, जिला पदाधिकारी, नवादा की  अध्यक्षता में आज नगर भवन नवादा में बैठक  किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी विभाग के पदाधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश।

      जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2024 का त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला में 262 स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जोनल गष्ती दल एवं विषेष चेकिंग दल में सम्पूर्ण रजौली अनुमंडल क्षेत्र, सम्पूर्ण सदर अनुमंडल क्षेत्र एवं सम्पूर्ण पकरीबरावॉ अनुमंडल क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या- 06324-212261 है। जिला नियंत्रण कक्ष 17.06.2024 से 18.06.2024 तक संचालित रहेगा। श्री संजय कुमार अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे । नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है इसके अतिरिक्त 18 सुरक्षित दंडाधिकारी एवं पुलिस पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशाम दस्ता, बज्रवाहन, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत आदि की व्यवस्था की गयी है। 

          अग्निशाम पदाधिकारी का दूरभाष नं0-06324-212586 एवं मो0 नं0-8809457732, सिविल सर्जन, नवादा को मो0 नं0- 9470003536, फ्यूज कॉल सेंटर का मोबाईल नं0- 7033095811/7033095812 है।

तनावपूर्ण स्थानों पर संबंधित थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई धारा 107, 116, 113 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सोशल मीडिया पर किसी सम्प्रदाय विषेश के व्यक्ति द्वारा दूसरे सम्प्रदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला संवाद, चित्र, वीडियो पोस्ट कर दिये जाने के कारण साम्प्रदायिक तनाव या गंभीर विधि-व्यवस्था उत्पन्न हो सकती है, इसके लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष, ओ०पी० अध्यक्ष नवादा द्वारा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है।

  ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर श्री चन्द्रशेखर आजाद अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, नवादा एवं श्रीमती प्रिया ज्योति पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) साइबर थाना, नवादा जिले के सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे कर्त्तव्यनिष्ठा तथा कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्वों को निभायेंगे ताकि त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *