जिले में शांतिपूर्ण एवं उल्लास-पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है -जिला पदाधिकारी  

सुरेश प्रसाद आजाद

  जिला पदाधिकारी, नवादा श्री आशुतोष कुमार वर्मा  ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण एवं उल्लास- पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा  मनाया जा रहा है।जिले के सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में बज्र वाहन,अग्निशमन,मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जिला नियंत्रण कक्ष में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम तैयार है।

जिला नियंत्रण कक्ष दिनांक 09.10.2024 से दुर्गा पूजा त्योहार सम्पन्न होने तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। इसके अलावे अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, थाना नियंत्रण कक्ष एवं अस्थायी नियंत्रण कक्ष 05 स्थलों पर बनायी गयी है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा-06324-212263

अनुमंडल नियंत्रण कक्ष नवादा सदर-06324-212238/6287891486

अनुमंडल नियंत्रण कक्ष रजौली-9431870496

स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष नवादा-06324-217472/217579

स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष रजौली-7903777730

अग्निशाम नियंत्रण कक्ष नवादा-06324-212586

विद्युत प्रमंडल नवादा नियंत्रण कक्ष-7033095811

विद्युत प्रमंडल रजौली नियंत्रण कक्ष-7369001361

मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष नवादा-8544424181

साथ ही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक,नवादा द्वारा संयुक्त रूप से सभी जिले वासियों से निवेदन किया गया है कि दशहरा मेला के दौरान अपने-अपने बच्चों और वृद्धजनों के पॉकेट में अपना पूरा पता एवं फोन नम्बर लिखकर डाल दें।ताकि यदि कोई बच्चा/वृद्धजन रास्ता भटक/भूल जाते हैं तो जिला प्रशासन उनके पते और फोन नम्बर के माध्यम से उनके परिवारजनों से मिलाने का प्रयास कर सके।

इसके साथ आमजनों से अपील किया गया है कि कृपया दशहरा का यह पावन त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाएं रखने में  जिला प्रशासन का सहयोग करें। कृपया अफवाहों से बचें ।सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक सुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *