खेल को भी कैरियर बनाएँ युवा-जिलाधिकारी

 ० हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व

  ० ट्रॉफी गौरव यात्रा

सुरेश प्रसाद आजाद

 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (महिला वर्ग) 2024 का आयोजन नालन्दा जिला के राजगीर में दिनांक 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक निर्धारित है। यह बिहार में आयोजित होने वाला पहला अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है। इस ऐतिहासिक आयोजन के तैयारियों के तहत एक ’’ट्रॉफी गौरव यात्रा’’ का आयोजन बिहार के सभी जिलों में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 22.10.2024 को हरिश्चन्द्र स्टेडियम, नवादा में  ट्रॉफी गौरव यात्रा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  जिलाधिकारी ने उपस्थित विधायिका, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, प्रतिनिधिगण, खेल से जुड़े सभी खिलाड़ी एवं प्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के महत्व को राज्य सरकार ने स्वीकारा और जनवरी 2024 में स्वतंत्र विभाग के रूप में यह खेल का विभाग बना है। बिहार स्टेट स्पोर्ट एसोशिएशन, खेल प्राधिकार भी निर्मित है। सभी खेल को बढ़ावा देने के लिए, खेल संस्कृति का विकास करने के लिए हमारे यूथ का हॉसला आफजायी करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।

 हम नवादा वासियों से अपेक्षा रखते हैं कि वे खेल क्षेत्र में ग्रामीण स्तर से लेकर प्रादेशिक स्तर पर एवं प्रादेशिक स्तर से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पायें। सरकार ने जो योजना बनायी है कि ’’मेडल लाओ और नौकरी पाओ’’, वह भी हमारे लिए अवसर प्रदान करता है। हमारे लिए गौरव की बात है कि हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (महिला वर्ग) 2024 का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। इसका आयोजन 11 नवम्बर से 20 नवम्बर 2024 तक किया जायेगा। 

   इस अवसर पर माननीय विधायिका नवादा विधानसभा, पुलिस अधीक्षक नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, उत्कृष्ठ खिलाड़ीगण एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *