नवादा से डी के अकेला की रिपोर्ट

नवादा ,17 फ़रवरी : एनडीए की नवादा जिला कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन शहर के आई टी आई मैदान में शानदार ढंग से सफल हुई। इस सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के कदावर जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने की। मंच का संचालन जदयू के क्रांतिकारी युवा ब्रिगेड के मुकेश विद्यार्थी ने किया। हजारों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक महत्ती सम्मेलन में शामिल हुए। एनडीए के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने सम्मेलन में भाग लिया।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल,जदयू के उमेश कुशवाहा लोजपा R के राजू तिवारी,रालोसपा के मदन चौधरी और हम के डॉ अनिल कुमार इस सम्मेलन में मौजूद थे। जिले वर्तमान व पूर्व विधायक , वर्तमान एमएलसी व पूर्व सांसद जिला पार्षद समेत सभी घटक दलों के सभी प्रकोष्ट के राज्य व जिला स्तरीय नेताओं ने इस महत्ती विशाल सम्मेलन में अपने-अपने भागीदारी को उल्लासपूर्वक सुनिश्चित किया। साथ ही एनडीए के घटक दलों के पांचों नवादा जिला अध्यक्ष क्रमशः भाजपा के अनिल मेहता,जदयू के मुकेश विद्यार्थी, लोजपा R के मनोज सिंह,रालोसपा के राजेंद्र प्रसाद और हम के अशोक मांझी इस कार्यकर्त्ता सम्मेलन में उपस्थित थे। भाजपा विधायक अरुणा देवी,पूर्व विधायक अनिल सिंह,कन्हैया राजवंशी ,पूर्व सांसद चंदन सिंह , एमएलसी अशोक कुमार,महिला आयोग के पूर्व सदस्य अफरोज खातुन समेत दर्जनों एनडीए के नेतागण सम्मेलन में शिरकत किया।

एनडीए के घटक दलों के तमाम प्रदेश अध्यक्षों ने एक स्वर से कहा कि बिहार विधान सभा के चुनाव का बिगुल व रणभेरी बज चूका है। एनडीए अब सम्पूर्ण बिहार में अपने कार्यकर्ताओं का धरावाहिक ढंग से सम्मेलन के जरिए जन जागरूकता के साथ बिहार में 225 विधान सभा में जीत की परचम लहराने की गारंटी सुनिश्चित करने में एकजुट होकर दिलेरी से कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में पुनः आगामी विधान चुनाव में दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। दिल्ली में जैसी बुरी तरह दुर्गति केजरीवाल के आप की सरकार की हुई ,ठीक उसी प्रकार बिहार में इंडिया गठबंधन की बुरी तरह पराजय व दुर्गति होगी।

प्रधान मंत्री मोदी और मुख्य मंत्री नितीश की अगुआई में आज देश व राज्यों में डबल इंजन की सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के बल पर चहुंमुखी हर क्षेत्रों में विकास की ओर लगातार अग्रसर है। विकास की एक पर एक कृतिमान बेरोकटोक स्थापित कर रही है। विपक्ष बहुत ही भयभीत एवम् हतप्रभ हो चूका है। 2005 तक राजद के शासन काल में बिहार में घोर क्रूर जंगलराज व गुंडाराज का बोलवाला था। लूट-खसोट, गुंडागर्दी,अत्याचार , अपहरण,बलात्कार और जनसंहार बिल्कुल चरम पर था। आज भी उस काले अध्याय की याद आते ही लोगों के रोंगटे सिहर जाते हैं। बिहार में अब इनकी कभी भी पुनर्वापसी कदापि नहीं होने वाली है। भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे और सजा प्राप्त लालू के लाडले सिर्फ अपनी डफली और अपना राग अलापते सिर्फ बिहारवासियों को गुमराह कर तरह-तरह के शिगूफ़े और नकली घोषणाओं के जाल में फ़साने का चक्रव्यूह रच रहा है। लेकिन बिहार के लोग अब इनके झांसे में आने वाले कतई नहीं हैं। फिर मुडली बेल तर कभी नहीं। बिहार में इनका अब चुनाव प्रचार टाँय-टाँय फ़ीस हो जायगा। चाहे जितना भी हसीन सपने भले देख लें ,परन्तु परिणाम डाक के तीन पात सा ही निकल कर आएगा। बिहार की जनता इनकी नापाक मंशा तथा कुत्सित इरादे को भलीभांति अच्छी तरह भाप लिया है। इन्हें बिहार की जनता कमर कसके ऐतिहासिक कूड़ेदान में डालकर कब्रगाह में दफनाने को व्याकुल व सदैव तत्पर है।

बिहार में एनडीए का विकास और विजय रथ आज द्रुतगति से चल पड़ा है,जिसे अब दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक पायेगी। जो भी विकास के इस पहिए को रोकने का नाहक प्रयास करेगा वो पहिए के नीचे चपकर चकनाचूर एवम् मटियामेट हो जायेगा।