कौन बनेगा मुख्य मंत्री ?

ज्ञानचंद मेहता

सजायाफ्ता बीमार लालू प्रसाद यादव जी ने कल नालंदा में कहा है, हर हाल में  तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्य मंत्री बनाएं !

    क्यों, हम तेजस्वी यादव को मुख्य मंत्री क्यों बनाएं ? कोई विशिष्ट कारण ? राजद  में अन्य जाति के तेज तरार नेताओं का अभाव है क्या ? अन्य जाति के नेता को राजद में पनपने देना तो है नहीं! फिर, क्यों कुशवाहा, साव, बरनवाल, कुर्मी, कहार आदि पिछड़ी जातियों के तमाम नेता इतनी बेवकूफी क्यों करें कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री  बनाएं? जो, यादव परिवार अपने साधु यादव, सुभाष यादव, विख्यात यादव नेता दरोगा राय के परिवार का नहीं हुआ? वह नवादा के श्रवण कुमार कुशवाहा को नेता कैसे होने दे सकता है। क्यों बनाएं तेजस्वी यादव जी को बिहार का मुख्य मंत्री? उनमें न वह तेजस्विता है वांछित प्रतिभा!

       1990 के दशक में लालू यादव (तब कांग्रेस के विरुद्ध लालू जी के स्थान में मै भी व्यक्तिगत काफी उत्साहित था!) बिहार के मुख्यमंत्री होकर क्या नेहाल कर दिए थे?

     1995 के बिहार विधान सभा के चुनाव के बाद लालू यादव की ही गर्वोक्ति थी, ‘हम MY से जीतता हूं!’ यानी, यादव और मुसलमान गोतिया हो गए! बाकी बैकवर्ड हटिये….! मानें, अच्छे – अच्छे हृष्ट- पुष्ट सम्मानित यादव भी आंसू पीकर रहा गए। 

          तेजस्वी यादव को कोई क्यों मुख्य मंत्री बनाएगा ?

ज्ञानचंद मेहता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *