जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विघालय में लाइब्रेरी का‌ उद्घाटन एवं बाल संसद का गठन…                                                     

  •                             -.सुरेश  प्रसाद आजाद                                                                           नवादा,(बिहार)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम को जिला स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
  •     इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को उनकी पढ़ाई – लिखाई में और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है । इसे लेकर मंगलवार को जिला हिसूआ  प्रखंड के दोना स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

      उक्त  कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ शैक्षणिक गतिविधियां भी की गई । इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला  शिक्षा पदाधिकारी श्री बीरेंद्र कुमार ने किया ।

इस अवसर पर जिला ‌शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के एक कक्ष में स्कूल स्थापित लाईब्रेरी का‌‌ भी उद्घाटन किया । लाईब्रेरी की  स्थापना पीरामल फाउंडेशन के गांधी  फेलो नीलम‌ भारती ने स्कूली बच्चों के साथ की  । साथ ही‌ साथ ‌बाल संसद का भी गठन किया  ।  

    इस संबंध में उन्होंने कहा कि बाल संसद गठन से संसद के संवैधानिक प्रक्रियाओं की जानकारी मिलने में भी आसानी होगी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *