जिले के स्वीप के अंतर्गत  हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम

प्रारम्भ ..  सुरेश प्रसाद आजाद नवादा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्वीप के अंतर्गत आज समाहरणालय के परिसर में जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार वर्मा, श्री दीपक कुमार मिश्रा उप…

 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षात्मक बैठक ….

सुरेश प्रसाद आजाद  जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार वर्मा  की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जन आरोग्य…

नवादा रेलवे स्टेशन भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा …….

विश्व लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कई योजनाओं का शिलान्यास वर्चुअल के माध्यम से किया गया । इस संबंध में बताया…

नवादा रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना के अंतर्गत योजनाओं के शिलान्यास के लिए सभी तैयारियां पूरी  ….

देशभर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा । इस योजना में नवादा को भी शामिल किया…

 बैजनाथ प्रसाद कुशवाहा द्वारा जनमानस को समर्पित संस्कार इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट स्कूल …. 

सुरेश प्रसाद आजाद नवादा जिला कुशवाहा सेवा समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी बैजनाथ कुशवाहा द्वारा नवादा वासियों को एक अच्छा शिक्षण संस्थान जो कुशल शिक्षकों से लैस है ” संस्कार…

शांतिपूर्ण एवं भाईचारे  के वातावरण में शब- ऐ- बारात  मनाने के लिए जिला पदाधिकारी एवं आरळी अधीक्षक द्वारा संयुक्त बैठक….

सुरेश प्रसाद आजाद  जिलाधिकारी नवादा श्री आशुतोष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक नवादा श्री अम्बरीष राहुल ने संयुक्त रूप से शब-ऐ-बारात  पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने…

24 घंटे के अंदर 40 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी-एसपी

-सुरेश प्रसाद आजाद  पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल  नवादा ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं। जिसमें…

पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा  

 जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार श्री नवीन कुमार पांडेय एसडीसी बैंकिंग-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा पी एम विश्वकर्मा योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा…

जांत-पांत और ऊंच नीच के विरोधी थे संत रविदास

इंजी. अतिवीर जैन पराग – विनायक फीचर्स प्रस्तुत – सुरेश प्रसाद आजाद आज जबकि हमारे देश के कई नेता देश में जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं और नागरिकों को जातियों में बांटकर आपस में लडवाकर उनके वोटो  के सहारे सत्ता पाना चाहते हैं। ऐसे में संत रविदास जी की का महत्व और बढ़ जाता है। जो जात-पांत और ऊंच-नीच के घोर विरोधी थे। रविदास ने अपने साहित्यिक पदों के माध्यम से सामाजिक एकता पर ज़ोर दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। आपने कहा कि व्यक्ति अपने कर्म से नीच होता है ना की जन्म से। संत रविदास जी कहते थे- जाति-जाति में जाति है, जो केतन के पात। रैदास मनुष न जुड़ सके, जब तक जाति न जात। अर्थात् समाज में जातियां केले के पेड़ के तने के समान है जिसको जितना ही छीलो पेड़ खत्म हो जाता है और कुछ नहीं मिलता। इसी प्रकार समाज में जाति-जाति करने से कुछ नहीं मिलेगा इंसान खत्म हो जाएगा। रविदास जी ने कहा – जनमजात मत पूछिए ,का जात अरु पात। रैदास पुत सब प्रभु के , कोए नहिं जात कुजात। किसी की जाति नहीं पूछनी चाहिए क्योंकि संसार में कोई जाति पाँति नहीं है। सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान है। और कोई भी जाति बुरी जाति नहीं है। रविदास जी ने कहा मनुष्य किसी भी जाति में जन्म लेने से नीच या छोटा नहीं हो जाता। मनुष्य अपने कर्मों से पहचाना जाता है। और जो नीच कर्म करता है वही नीच होता है। रविदास जन्म के कारने,होत न कोई नीच। नर कुं नीच करि डारि है, ओछ कर्म की कीच। रविदास सभी प्रकार के भेदभाव को निरर्थक बताते थे और सभी को प्रेम पूर्वक मिलजुल कर रहने का उपदेश देते थे। आपका मानना था कि राम, कृष्ण, करीम ,राघव सब एक ही परमेश्वर के अलग-अलग नाम है। वेद, कुरान, पुराण, सभी में एक ही परमेश्वर का जिक्र हैं। कृष्ण, करीम, राम, हरी, राघव, जब लग एक न पेखा।  वेद, कतेब, कुरान, पुरानन, सहज एक नहिं देखा। रविदास कहते थे भक्ति में ही शक्ति है। और जो मनुष्य दिन और रात राम का नाम जपता है।  राम के समान हो जाता है। और उसमें कोई भी क्रोध और काम भावना नहीं रहती। रैदास कहे जाके हदे, रहे रैन दिन राम। सो भगता भगभंत सम , क्रोध न व्यापे काम। आपका कहना था कि अभिमान को त्याग कर काम करने वाला व्यक्ति जीवन में सफल हो सकता है। जैसे विशालकाय हाथी शक्कर के दानों को नहीं चुन सकता। जबकि एक लघु पीपलीका यानी चींटी शक्कर के दानों को आराम से चुन लेती है। इसी प्रकार अभिमान और बड़प्पन का भाव त्याग कर विनम्रता पूर्वक आचरण करने वाला मनुष्य ही ईश्वर का भक्त हो सकता है। रैदास तेरी भक्ति दूरी है, भाग बड़े सो पावे। तजि अभिमान मेटी आपा पर, पीपीलक  हवे चुनी खावे।    एक बार एक पर्व पर उनके पड़ोस के लोग गंगा-स्नान के लिए जा रहे थे। रविदास के शिष्य ने भी उनसे गंगा-स्नान चलने के लिए कहा। रैदास ने कहा कि मैंने पहले से ही अपने ग्राहक को जूता देने का वादा कर रखा है। और अब मेरी वहीं प्राथमिक जिम्मेदारी है। अगर मैं गंगा- स्नान पर चला भी गया तो मेरा मन तो इस काम में लगा रहेगा। फिर मुझे पुण्य कैसे मिलेगा? मनुष्य को वही काम करना चाहिए जो उसका अंत:करण करने को तैयार हो। मन सही है तो मेरे कठौती के जल में ही गंगा स्नान का पुण्य प्राप्त हो जाएगा। अर्थात मन चंगा तो कठौती में गंगा (कठौती यानी एक बर्तन जिसमें चमड़े को भिगोया जाता है।)  15वीं शताब्दी में जब देश में जात-पात, ऊंच-नीच और धार्मिक भेदभाव अपने चरम पर था ,संत रविदास का जन्म हुआ। रविदास जी को कबीर ने संत रविदास कहा। इन्हें संत शिरोमणि, सतगुरु की उपाधि दी गई। रविदास जी एक महान संत, दर्शन शास्त्री, समाज सुधारक और ईश्वर के उपासक थे। आपके 40 पदों को पांचवें सिख धर्म गुरु अर्जनदेव ने सिखों के पवित्र धर्म ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल किया था। रविदास जी ने जात-पात का, ऊंच नीच, छुआछूत, भेदभाव का विरोध किया और मानव को आत्मज्ञान ग्रहण कर आत्मकल्याण का मार्ग बताया। आपकी कविताओं में अवधी राजस्थानी खड़ी बोली उर्दू फारसी के शब्दों का मिश्रण है। रविदास जी का जन्म सन 1377 में सीरगोवर्धन गांव में वाराणसी जिले के अंतर्गत हुआ। आपके जन्म के बारे में कई मतभेद है कुछ लोग इनका जन्म 1399 में मानते हैं तो कुछ 1414  में। पर आपका सामाजिक कार्यकाल 1450 से 1520 के बीच रहा। आपकी मृत्यु भी आपके जन्म की तरह विवादित है। और 1528 से 1540 के बीच बताई जाती है। और आयु 120 साल से 150 वर्ष के करीब बतायी जाती है। आपकी माता का नाम कलसा देवी था। और पिता का नाम संतोषदास रघु था। आपके पिता पेशे से चर्मकार थे और जूते चप्पल बनाने का काम करते थे। आपकी शादी लोनादेवी से हुई। आपका एक पुत्र विजयदास और पुत्री रविदासिनी हुई। बताया जाता है कि आपका जन्म का दिन रविवार था। इसलिए इनका नाम रविदास रखा गया।   संत रविदास काशी के स्वामी रामानंदाचार्य के शिष्य थे। संत कबीर उनके समकालीन गुरु भाई थे। आपके शिष्यों में कृष्णभक्त मीराबाई , चित्तौड़ के राणा सांगा की पत्नी झाला रानी, सिकंदर लोदी, राजा पीपा, राजा नागरमल, आदि अन्य कई शासक राजा थे। चित्तौड़ के किले में भी संत रविदास की छतरी बनी हुई है। वाराणसी में गुरु रविदास स्मारक और पार्क बना हुआ है। वही पर गुरु रविदास घाट हैं। रविदास ने कहा ईश्वर ने इंसान बनाया है। ना कि इंसान ने ईश्वर को बनाया है। और जब ईश्वर ने इंसान बनाया है और सभी इंसान एक समान बनाए हैं। तो सभी का इस पृथ्वी पर समान अधिकार है। संत रविदास जयंती के इस शुभ अवसर पर हम सब सकंल्प ले की समाज से  जात-पात का भेदभाव मिटाएंगे ऊँच-नीच को दूर करेंगे गरीबी को मिटाएगे एक दूसरे का सम्मान करेंगे यही रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगीं। (विनायक फीचर्स)

लोकसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में इससे संबंधित पदाधिकारियों की बैठक की गयी..

-सुरेश प्रसाद आजाद   जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्रीआशुतोष कुमार वर्मा नवादा की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के लिए सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी,…