शोषित समाज दल द्वारा २० सूत्री मागो को लेकर राज्यपाल के समक्ष धरना -सुरेश प्रसाद आजाद

 अंबेडकर आवासीय विद्यालय की छात्रा सरस्वती कुमारी को Rs.₹3000 , प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया 

सुरेश प्रसाद आजाद      राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पटना द्वारा आयोजित सी0वी0 रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस 2024 में एक से तीन…

 9 मार्च 2024 को व्यवहार न्यायालय नवादा के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है  ….

 सुरेश प्रसाद आजाद  जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्नी पुरूषोतम मिश्र  नवादा के निदेश के आलोक में श्रीमती कुमारी सरोज कृति सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के…

जिले के अकबरपुर प्रखंड के पांती पंचायत के पंचायत सचिव , लेखपाल एवं तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण 

 जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा अकबरपुर प्रखंड के पांती पंचायत कार्यालय का निरीक्षण एवं संधारित अभिलेखों का जांच किया गया। पंचायत सचिव, लेखापाल एवं तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण पूछा गया।…

 मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश 

सुरेश प्रसाद आजाद       जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, श्री आशुतोष कुमार वर्मा नवादा के निर्देशानुसार जिला आइकॉन राहुल वर्मा द्वारा लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनजागरूकता करायी जा रही है।…

समाहरणालय के सभागार में जिला आइकॉन, एन.जी.ओ. एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित ….

 लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के सफल संचालन एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर श्री आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार श्री दीपक कुमार मिश्रा वरीय प्रभारी पदाधिकारी…

प्रखंड विकास पदाधिकारी गोविंदपुर के अनुपस्थित रहने के कारण डीएम द्वारा वेतन स्थगित करने का निर्देश ….

-सुरेश प्रसाद आजाद  लोक सभा आम निर्वाचन-2024 से संबंधित श्री आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के…

24 घंटे के अंदर 21 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी-एसपी

सुरेश प्रसाद आजाद  पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल नवादा ने बताया कि 27 फरवरी 2024 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विभिन्न  मामलों में विभिन्न  अपराधियों की गिरफ्तारियां की गयी…

नवादा एमएलसी द्वारा विधान परिषद सत्र के दौरान तरांकित   प्रश्न में नवादा अस्पताल में आपातकालीन वार्ड बनाने की मांग गुंजा ….

 सुरेश प्रसाद आजाद  राजद के जिला वैशय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष  राजीव कुमार बॉबी ने बताया कि एमएलसी श्री Ashok Yadav  ने सदन में शुन्य काल के…

 मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव    

   बेफिक्र कमलनाथ, दिग्विजय और जीतू पटवारी                                    (पवन वर्मा-विनायक फीचर्स) प्रस्तुती – सुरेश प्रसाद आजाद देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिम तक निकल रही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक हो, इसे लेकर कांग्रेस के नेता पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। राहुल गांधी की यात्रा के जरिए सभी नेताओं के साथ ही संगठन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों से फिलहाल दूरी बनाए रखी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता लोकसभा चुनाव को लेकर इतने बेफिक्र क्यों हैं ? इन नेताओं की लोकसभा चुनाव को लेकर इतनी बेरूखी है कि चुनाव सिर पर होने के बाद भी कांग्रेस के सभी नेता  राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों में ज्यादा व्यस्त है। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा तीन मार्च को आने की संभावना है और सात मार्च तक राहुल गांधी यहां के आठ लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे। प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों में से अभी भाजपा के 28 सांसद हैं, जबकि एक मात्र सीट छिंदवाड़ा पर कांग्रेस का कब्जा है।  *भाजपा का गढ़ और दिग्विजय का प्रभाव*  राहुल गांधी मध्य प्रदेश में मुरैना जिले से प्रवेश करेंगे। यह सीट भाजपा के खाते में हैं, यहां से नरेंद्र सिंह तोमर सांसद थे, वे केंद्र में मंत्री भी रहे, लेकिन भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाया और अब वे मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं। यह सीट लंबे अरसे से भाजपा के खाते में रही है। यह सीट पिछले 27 सालों से भाजपा के कब्जे में हैं। यानी राहुल गांधी जिस लोकसभा क्षेत्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे वह भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसी तरह ग्वालियर में माधवराव सिंधिया के बाद से कांग्रेस लोकसभा चुनाव में संघर्ष ही करती रही है। यह सीट भी पिछले तीन चुनाव से कांग्रेस लगातार हार रही है। राहुल गांधी की यात्रा ग्वालियर के बाद गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया अब तक लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े हैं। अब यह सीट भी कांग्रेस के पास नहीं बची है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सबसे मजबूत आधार  मानी जाने वाली राजगढ़ लोकसभा सीट आती है। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दिग्विजय सिंह का खासा प्रभाव माना जाता है। लेकिन यहां पर भी दो चुनाव कांग्रेस लगातार हार चुकी है। यहां पर वर्ष 2009 में कांग्रेस जीती थी, इसके बाद से यह सीट भी कांग्रेस के हाथ से निकल गई। इसी क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए राहुल गांधी की यात्रा देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र, फिर उज्जैन, धार, झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के सांसद हैं।  *फिर भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों से दूर कांग्रेस*  भाजपा के मजबूत गढ़ में बदल रहे मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस, भाजपा से लगातार पिछड़ती जा रही है। भाजपा में जहां युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारी की जा रही है। केंद्र से लेकर प्रदेश और मंडल स्तर के नेता और पदाधिकारी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं कांग्रेस इन दिनों  अपने नेता राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बैठक कर रही है। जब लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने का वक्त प्रदेश में होगा, उस वक्त पूरी कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार राहुल गांधी की यात्रा में शामिल रहेंगे। प्रदेश भर के कार्यकर्ता और नेता यहां पर आएंगे। करीब सात दिन तक कांग्रेस चंद लोकसभा क्षेत्रों में सिमट जाएंगी।