जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र नवादा के मध्य में स्थित आरएमडब्लू काॅलेज में आयोजित सुव्यवस्थित मतदाता, शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) के तहत लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए छात्राओं को महत्वपूर्ण संदेश दिये। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किये। इसके पूर्व काॅलेज के मुख्य द्वार पर स्थित डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा का नमन किये और प्राचार्य ने बुके देकर सम्मानित किया। संविधान के द्वारा संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को चुना। प्रजातंत्र में प्रजा की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। स्वतंत्रता के बाद हमारा शासन प्रणाली काफी मजबूत हुआ है। एक बार ईपिक कार्ड बन जाने पर वह लोक सभा, विधान सभा, पंचायत, पैक्स आदि चुनाव में मतदान के लिए प्रयोग होगा। 01 जनवरी 2024 को जिनका उम्र 18 वर्ष हो चुका है, वे यथार्शीघ्र मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लें। जिले का शैक्षणिक 59 प्रतिशत है जबकि महिलाओं का 46 प्रतिशत है। लेकिन जिले का औसत मतदान 50 प्रतिशत है। हमारा शासन प्रशासन अच्छा चले हमारे प्रतिनिधि बेहतर काम करें। इसके लिए आपको मतदान करना बहुत जरूरी है*।
श्री अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी बनने के लिए मतदाता सूची में नाम और मतदान दोनों महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान प्रक्रिया में सपरिवार भाग लेने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेहतर ढ़ंग से जन प्रतिनिधि काम करें। इसके लिए शत्-प्रतिशत मतदान जरूरी है। श्री दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने छात्राओं को आवाहन किया कि जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वे अपना नाम यथाशीघ्र दर्ज करा लें और मतदान की प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लें। श्री अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने और मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया ईवीएम के माध्यम से की जाती है जिसका भौतिक रूप से जानकारी अनुमंडल कार्यालय में लगाये गये ईवीएम और वीवी पैट से प्राप्त कर सकते हैं। जिन छात्राओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, उसके लिए आॅन लाईन और आॅफ लाईन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी। आॅफ लाईन प्रक्रिया के लिए आज 60 से अधिक प्रपत्र ’6’ छात्राओं को दिया गया।

जिला पदाधिकारी श्री आसुतोष कुमार वर्मा ,आरक्षी अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल ,उप विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण……….
स्वीप के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि निर्वाचन और मतदान चुनाव प्रक्रिया का आधार है। इसके अभाव में लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से जनता अपने महत्वूपर्ण मत का प्रयोग कर सरकार का चुनाव करती है जो राजनीतिक स्ववंत्रता का प्रतीक है। नाम दर्ज करने में आवश्यक कारकों के बारे में विस्तार से बताया गया। यह मतदान वह उपकरण है जो देश की जनता को सम्प्रभू बनाता है। संवैधानिक दृष्टि से प्रत्येक मतदाता को मतदान का अधिकार और कर्त्तव्य दोनों है। विधि के अनुसार किसी भी चुनाव में मतदाता को अपना मत देना आवश्यक होता है।

आज जिले के आईकाॅन राहुल वर्मा और श्रीमती खुशबू कुमारी ने भी छात्राओं को संबोधित किये। श्री महेश कुमार पासवान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। काॅलेज के प्राचार्य श्री वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं काॅलेज के लिए एक सभाकक्ष निर्माण की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिसको जिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकार किया।
आज इस कार्यक्रम उप निर्वाचन पदाधिकारी मो0 हैदर, श्री अंजनी कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा सदर, श्री अनंत किशोर स्टोनो, काॅलेज के प्रोफेसर, लेक्चरर के साथ काफी संख्या छात्राएं आदि उपस्थित थे।