रोह प्रखंड के  सिउर पंचायत से मखिया पद पर आरती देवी एवं अकबरपुर प्रखंड के गुडि़या कुमारी तेयार पंचायत से सरपंच पद पर विजय हुए ….

     -सुरेश प्रसाद आजाद   

 पंचायत उप निर्वाचन 2023 आज रोह प्रखंड के सिउर पंचायत में ग्राम पंचायत मुखिया एवं अकबरपुर के तेयार पंचायत में ग्राम कचहरी सरपंच के  पदों पर मतगणना कार्य संबंधित प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना केन्द्र पर सम्पन्न हुआ।

      अकबरपुर का प्रखंड सभागार अकबरपुर में तथा रोह प्रखंड का माॅडल स्कूल, घोराही, रोह में मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ।

      रोह प्रखंड के सिउर पंचायत में कुल 5401 मत था जिसमें मुखिया पद पर आरती देवी 2079 मत से विजेता हुई। मुन्ती देवी द्वितीय स्थान पर 1701 मत एवं किरण देवी 1524 मत से तृतीय स्थान प्राप्त की। 

      अकबरपुर प्रखंड के तेयार पंचायत में  सरपंच के पद पर मंजु देवी 1366 मत से विजेता हुई जबकि गुड़िया कुमारी 1177 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही।   

      मतगणना कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु संबंधित प्रखंडों के मतगणना केन्द्रों पर दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र बल पुलिस केन्द्र के साथ लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष पूर्वक सम्पन्न हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *