नवादा से डी के अकेला की रिपोर्ट
भाजपा जिला कार्यालय नवादा में एनडीए की प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने की।

नवादा ,13 फ़रवरी : भाजपा के नवादा जिला कार्यालय में आज एनडीए गठबंधन का एक प्रेस वार्ता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्त्ता में एनडीए गठबंधन के 5 घटक पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। प्रेस वार्ता में भाग लेने वाले पांच पार्टियों के जिला अध्यक्षों में क्रमशः भाजपा के अनिल मेहता,जदयू के मुकेश विद्यार्थी,लोजपा आर के मनोज कुमार सिंह,हम के अशोक मांझी और रालोसपा के राजेन्द्र प्रसाद उपस्थित थे। उक्त महत्वपूर्ण प्रेस वार्त्ता में एनडीए गठबंधन के पांचों घटक के राकनीतिक पार्टियों के प्रदेश प्रवक्ता शामिल थे। भाजपा के रानी दुबे, हम के श्याम सुंदर, लोजपा आर के राजेश कुमार, रालोसपा के फैयाज अहमद और जदयू के प्रेस वार्ता में उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता के दौरान एनडीए के तमाम घटक दलों के जिला अध्यक्षों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हम सभी घटक दल एकजुट हैं। आगामी बिहार विधान सभा के चुनाव को हमलोग एक चुनौती के बतौर स्वीकार कर लिया है। भावी बिहार विधान सभा के चुनाव में एनडीए कम से कम 235 सीटों से ज्यादा लाकर दो तिहाइ बहुमत से बिहार में सरकार बनाएगी। इंडिया गठबंधन बिहार में पूर्णतःअप्रासंगिक साबित हो चूका है। बिहार की जनता अब लालू यादव के जंगल और गुंडा राज से ऊबकर 2005 में उसकी विदाई कर एनडीए की सरकार को बढ़ चढ़ कर सहयोग,समर्थन और खुलकर साथ दिया था। तब से ही आजतक एनडीए लगातार बिहार में सत्तारूढ़ है। आगामी बिहार विधान सभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन का दिल्ली के केजरीबाल के जैसी हालात हो जायेगी। यह गठबंधन नहीं तो घर के रहेगी और न तो घाट की।

एनडीए के प्रदेश वक्ताओं ने साफ-साफ कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन बिहार में हमारी दृढ़ एकता ,समर्पण और सुशासन के प्रति सबल प्रतिबद्धता का ज्वलन्त व जीवंत ताजा प्रमाण है।प्रत्येक जिले में आयोजित यह सम्मेलन कार्यकर्ता के उचित सम्मान व उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के साथ एनडीए की सशक्त शक्ति व संगठित प्रयासों का भी प्रतिक है। एनडीए के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हमारी असली ताकत है। हमारा गठबंधन एक परिवार की तरह है,जहाँ हरेक सदस्य को सशक्त बनाने के लिए हर संभव सार्थक प्रयास और समर्थन प्रदान किया जाता है। पिछले दिनों राजद के कुशासन,चरम भ्रष्टाचार और घोर अराजकता से अजीज होकर एनडीए का चयन दिलेरी से किया। विपक्ष की तुष्टिकरण की जन विरोधी नीति से देश और समाज तबाह हो चुकी है। 2005 के पहले सुशासन मात्र एक सपना था, जिसे 2005 के बाद एनडीए ने हकीकत में तब्दील कर दिखाया।आज बिहार धड़ल्ले से दिनोंदिन उत्तरोत्तर विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है।उन्नत शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य,सुदृढ़ कृषि तथा बुनियादी ढांचे जैसी क्षेत्रों में हरेक जिले में शांति, विकास और बदलाव की अंगड़ाई लेते हुए एक पे एक नई गाथाएं लिखी जा रही है। यह कारवां अनवरत बेरोकटोक निरंतर जारी है और रहेगा। उक्त प्रेस वार्ता और कार्यकर्ता सम्मेलन में सैक़डों कार्यकर्ता बुलन्दी के साथ उपस्थित थे।
