वारिसलीगंज , (नवादा)।
(अभय कुमार रंजन)

सहकारी संस्थाओं द्वारा सरकार के निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद करने में जिला लक्ष्य के निकट पहुंच गया है।धान खरीद करने के पहले से निर्धारित अवधि के 4 दिन शेष बचे हुए हैं।वारिसलीगंज प्रखंड के पैक्सों में धान खरीद की रफ्तार तेज हो गई है। धान खरीदारी की निर्धारित तिथि में अब महज चार दिन शेष है।जबकि निर्धारित लक्ष्य एक लाख 22 हज़ार क्विंटल के विरुद्ध अब तक 90 हज़ार 900 क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है। जिससे निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना संभव प्रतीत होता है। 1136 किसानों से धान खरीद की सूचना है।

हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के कई बड़े किसानों के धान की दौनी भी अभी नहीं हो पाई है। हालांकि उत्तम किस्म के धान का बाजार मूल्य क्रय केंद्र से ज्यादा मिल रहा है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र के किसान क्रय केंद्र के प्रति ज्यादा आशान्वित नहीं हैं।उत्तम क्वालिटी का धान व्यवसाई को वेच रहे किसान क्षेत्र के किसान कम पानी में तैयार होने वाले उत्तम क्वालिटी का धान उत्पादन करने लगे हैं। जिसकी उपज मोटे धान की अपेक्षा कम होती है। लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित कीमत लगभग समान होता है। ऊपर से नमी के बहाने प्रति क्विंटल पांच से छह किलो ग्राम धान अधिक लिया जाता है। फलस्वरूप उत्तम क्वालिटी की फसल को किसान सीधे व्यवसाई के हाथ 2300/- से 2400/- रुपये प्रति क्विंटल बिक्री कर ले रहे हैं। जबकि पैक्स में साधारण किस्म के धान बिक्री करने में भी किसानों को झोल नज़र आता है। फलस्वरूप अपनी ज्यादातर फसल को वयापारियो के हाथ बेच रहे हैं।

०15 फरवरी तक होगी खरीदारी
वारिसलीगंज प्रखंड के 16 पैक्स धान खरीद को अधिकृत हैं। जो दिसंबर माह तक चुनाव में उलझे रहे। जब खरीदारी शुरू किया। तब एसएफसी ने चावल जमा लेना बंद कर दिया था। जिस कारण चार पांच दिनों तक खरीद बंद रहा।

०पिछले सप्ताह से धान खरीद में तेजी आई है। अनुमान जताते हुए कहा कि धान खरीद अभी चार दिन शेष है। उम्मीद जताया कि लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा।
सहकारिता पदाधिकारी, वारिसलीगंज