दूरदर्शन पर नजर आएंगे नवादा के दो कवि ओंकार कश्यप और दयानन्द प्रसाद गुप्ता ……….

  •     सुरेश प्रसाद आजाद

डीडी बिहार पर दिखेगी मगही की विलुप्त हो रही विधा” परतकाली”

कवि ओंकार ने किया टीवी शो दर्पण का संचालन।

नवादा ओज के कवि ओंकार कश्यप और दयानन्द प्रसाद गुप्ता आज दूरदर्शन बिहार का कविता पाठ करते दिखेंगे। डीडी बिहार पर दोपहर 1:30 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम दर्पण का संचालन भी नवादा के ही कवि ओमकार कश्यप करेंगे। देश भर के साहित्यिक मंचों पर अपनी प्रस्तुति करने वाले कवि दयानंद प्रसाद गुप्ता एवं हिसुआ के कवि ओंकार कश्यप तीसरी बार दूरदर्शन पर दिखेंगे। इस बार वे मगही की लुप्त होती विधा परतकाली की प्रस्तुति देते नजर आएंगे जिसमें बिहार सरकार के शराबबंदी की पुरजोर वकालत मिलेगी। इसके अलावा लोक संस्कृति की भी कविता सुनने को मिलेगी। नवादा मेन रोड में खाजा दुकान के संचालक और प्रसिद्ध कवि दयानन्द प्रसाद गुप्ता की गरज भी आज दूरदर्शन पर देखने को मिलेगी। उनकी राष्ट्र प्रेम की मगही कविता दर्शकों को काफी प्रभावित करेगी। कवि दयानन्द गुप्ता ने इसके अलावा समसामयिक विषय पर भी कविता पाठ किया। काव्य पाठ के रिकॉर्डिंग हो चुकी है और बुधवार की दोपहर 1:30 बजे प्रसारित होगी।

ओंकार शर्मा कश्यप वीर रस के कवि हैं और पिछले दिनों विविध संगठनों के मंच पर कविता से लोगों को प्रभावित करते रहे हैं। इससे पहले भी प्रसार भारती नेटवर्क के प्रतिष्ठित दूरदर्शन पर टीवी चैनल डीडी बिहार पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम साहित्यकी में अपनी रचना प्रस्तुत कर चुके हैं। इस बार के कार्यक्रम में ओंकार कश्यप के  अलावा नवादा के ही कवि दयानंद गुप्ता सहित बिहार के तीन और नामचीन मगही कवियों का भी कविता पाठ  प्रसारित होगी। इनमें गया के प्रसिद्ध कवि सुमंत कुमार उर्फ बुलेटिन काका तथा श्रृंगार की उभरती कवयित्री पल्लवी जोशी भी शामिल है। सभी ने जबरदस्त कविता पाठ किया और आज दूरदर्शन से प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *