-दिल्ली प्रतिनिधि

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शुरुआती दो घंटे के रुझानों में बंपर बहुमत हासिल कर लिया है. सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया. इसके बाद बीजेपी ने रुझानों में बढ़त बनाई, लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी गियर बदलते हुए बीजेपी को टक्कर देना शुरू किया. शुरुआती आधे घंटे के रुझानों में कांटे की टक्कर चल रही थी इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि बीजेपी 19 तो आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही थी. शुरुआती आधे घंटे के रुझानों में आम आदमी पार्टी के तीन बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी पीछे चल रहे थे. इसके बाद बीजेपी ने भी एक्सिलेटर दबाया और वोटों की गिनती के एक घंटे बाद पार्टी बंपर बहुमत पर पहुंच गई. शुरुआती 2:30 घंटे के रुझानों में बीजेपी 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आप 29 और कांग्रेस को किसी भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है. आपको बता दें कि अभी यह शुरुआती रुझान हैं.
कुल सीटें | BJP | AAP | कांग्रेस |
70 | 41 | 29 | 0 |
दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों का रिजल्ट
दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान और नतीजे
विधानसभा | AAP | बीजेपी | कांग्रेस | आगे |
करावल नगर | मनोज त्यागी | कपिल मिश्रा | डॉ. पीके मिश्रा | BJP |
घोंडा | गौरव शर्मा | अजय महावर | भीष्म शर्मा | बीजेपी आगे |
मुस्तफाबाद | आदिल अहमद खान | मोहन सिंह बिष्ट | अली मेहंदी | आप आगे |
सीलमपुर | जुबैर चौधरी | अनिल गौड़ | अब्दुल रहमान | आप आगे |
गांधी नगर | नवीन चौधरी (दीपू) | अरविंदर सिंह लवली | कमल अरोड़ा | BJP |
शाहदरा | जितेंद्र सिंह शंटी | जितेंद्र सिंह शंटी | जगत सिंह | बीजेपी आगे |
कृष्णा नगर | विकास बग्गा | अनिल गोयल | गुरचरण सिंह राजू | BJP |
लक्ष्मी नगर | बी.बी. त्यागी | अभय वर्मा | सुमित कुमार | AAP |
विश्वास नगर | दीपक सिंघला | ओम प्रकाश शर्मा | राजीव चौधरी | बीजेपी आगे |
कोंडली | कुलदीप कुमार | प्रियंका गौतम | अक्षय कुमार | AAP |
पटपड़गंज | अवध ओझा | रविंदर सिंह नेगी | अनिल कुमार | अवध ओझा पीछे |
त्रिलोकपुरी | अंजना परचा | रवि कांत | अमरदीप | आप आगे |
नरेला | दिनेश भारद्वाज | राजकिरण खत्री | अरुणा कुमारी | BJP |
बवाना | जय भगवान | रविंदर इंद्राज सिंह | सुरेंद्र कुमार | AAP |
मुंडका | जसबीर कराला | गजेंद्र दराल | धर्मपाल लाकड़ा | BJP |
किराड़ी | अनिल झा | बजरंग शुक्ला | राजेश कुमार गुप्ता | BJP |
सुल्तानपुर माजरा | मुकेश कुमार अहलावत | कर्णसिंह कर्म | जय किशन | आप आगे |
मंगोलपुरी | राकेश जाटव | राजकुमार चौहान | हनुमान चौहान | BJP |
रोहिणी | प्रदीप मित्तल | विजेन्द्र गुप्ता | सुमेश गुप्ता | बीजेपी आगे |
शालीमार बाग | बंदना कुमारी | रेखा गुप्ता | प्रवीण जैन | बीजेपी आगे |
बादली | अजेय यादव | दीपक चौधरी | देवेंद्र यादव | कांग्रेस |
रिठाला | मोहिंदर गोयल | कुलवंत राणा | सुशांत मिश्रा | आप आगे |
आदर्श नगर | मुकेश गोयल | राज कुमार भाटिया | शिवांक सिंघल | आप आगे |
वजीरपुर | राजेश गुप्ता | पूनम शर्मा | रागिनी नायक | बीजेपी आगे |
त्रिनगर | प्रीति तोमर | तिलकराम गुप्ता | सतेन्द्र शर्मा | बीजेपी आगे |
मॉडल टाउन | अखिलेश पाटी त्रिपाठी | अशोक गोयल | कुंवर करण सिंह | AAP |
तिलक नगर | जरनैल सिंह | श्वेता सैनी | देवेंदर यादव | आप आगे |
चांदनी चौक | पुनारदीप सिंह सवहनी | सतीष जैन | मुदित अग्रवाल | BJP |
मटिया महल | शोएब इकबाल | दीप्ति इंदौरा | आसिम अहमद खान | AAP |
बल्लीमारान | इमरान हुसैन | कमल बागड़ी | हारुन यूसुफ | आप आगे |
शकूर बस्ती | सत्येंद्र कुमार जैन | करनैल सिंह | सतीश लूथरा | बीजेपी आगे |
मादीपुर | राखी बिडलन | उर्मिला कैलाश गंगवाल | जेपी पंवार | AAP |
राजौरी गार्डन | धनवती चंदेला | मनजिंदर सिंह सिसरा | धर्मपाल चंदेला | बीजेपी आगे |
हरिनगर | राज कुमारी ढिल्लों | श्याम शर्मा | प्रेम शर्मा | BJP |
बदरपुर | राम सिंह नेता जी | नारायण दत्त शर्मा | अर्जुन सिंह भड़ाना | BJP |
जनकपुरी | प्रवीन कुमार | आशीष सूद | हरबनी कौर | BJP |
उत्तम नगर | पोश बाल्यान (पूजा नरेश बाल्यान) | पवन शर्मा | मुकेश शर्मा | बीजेपी आगे |
विकासपुरी | महेन्द्र यादव | डॉ. पंकज सिंह | एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी | आप आगे |
नजफगढ़ | तरुण यादव | नीलम पहलवान | सुषमा यादव | BJP |
मटियाला | सोमेश शौकीन | संदीप सहरावत | रघुविंदर शोकीन | AAP |
द्वारका | विनय मिश्रा | प्रद्युम्न राजपूत | आदर्श शास्त्री | BJP |
पालम | जगिंदर सोलंकी | कुलदीप सोलंकी | मंगे राम | AAP |
बिजवासन | सुरेंद्र भारद्वाज | कैलाश गहलोत | देवेंद्र सहरावत | बीजेपी आगे |
जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | फरहद सूरी | सिसोदिया पीछे |
छतरपुर | ब्रह्मा सिंह तंवर | करतार सिंह तंवर | राजिंदर तंवर | BJP आगे |
देवली (आरक्षित) | प्रेम कुमार चौहान | दीपक तंवर (LJP) | राजेश चौहान | AAP आगे |
अंबेडकर नगर(आरक्षित) | अजय दत्त | रमेश बिधूड़ी | जय प्रकाश | बीजेपी आगे |
संगम विहार | दिनेश मोहनिया | चंदन कुमार चौधरी | हर्ष चौधरी | बीजेपी |
तुगलकाबाद | सही राम पहलवान | रोहतास बिधूड़ी | वीरेंद्र बिधूड़ी | बीजेपी आगे |
बदरपुर | राम सिंह | नारायण दत्त शर्मा | अर्जुन भडाना | AAP |
ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | शिखा रॉय | गर्वित सिंधवी | AAP पीछे बीजेपी आगे |
कस्तूरबा नगर | रमेश पहलवान | नीरज बसोया | अभिषेक दत्त | BJP |
मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | जितेंद्र कुमार कोचर | BJP |
आर.के. पुरम | प्रमिला टोकस | अनिल शर्मा | विशेष टोकस | BJP |
बुराड़ी | संजीव झा | शैलेंद्र कुमार | मंगेश त्यागी | आप |
महरौली | नरेश यादव | गजेन्द्र यादव | श्रीमती पुष्पा सिंह | बीजेपी आगे |
नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | प्रवेश सिंह वर्मा | संदीप दीक्षित | केजरीवाल आगे, प्रवेश वर्मा पीछे |
पटेल नगर (आरक्षित) | परवेश रतन | राज कुमार आनंद | कृष्णा तीरथ | BJP |
मोती नगर | शिवचरण गोयल | हरीश खुराना | राजेन्द्र नामधारी | BJP |
राजेंद्र नगर | दुर्गेश पाठक | उमंग बजाज | विनीत यादव | AAP |
सदर बाजार | सोम दत्त | मनोज कुमार जिंदल | अनिल भारद्वाज | बीजेपी आगे |
बाबरपुर | गोपाल राय | अनिल वशिष्ठ | हाजी मोहम्मद इसराक खान | AAP आगे |
सीमापुरी | वीर सिंह धींगान | कुमारी रिंकू | राजेश लीलोथिया | बीजेपी आगे |
तिमारपुर | सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू) | सूर्य प्रकाश खत्री | लोकेन्द्र कल्याण सिंह | आप आगे |
रोहतास नगर | सरिता सिंह | जितेन्द्र महाजन | सुरेश वाती चौहान | आप आगे |
ओखला | अमानतुल्लाह खान | मनीष चौधरी | अरीबा खान | BJP |
दिल्ली कैंट | वीरेंद्र सिंह काडियान | भुवन तंवर | प्रदीप कुमार उपमन्यु | BJP |
करोल बाग | विशेष रवि | दुष्यंत कुमार गौतम | राहुल धनक | BJP |
नांगलोई जाट | रघुविंदर शौकीन | मनोज शौकीन | रोहित चौधरी | BJP |
कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी | अलका लांबा | आतिशी पीछे, बिधूड़ी आगे |
नई दिल्ली सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं. वहीं कालकाजी सीट पर दिल्ली की सीएम आतिशी के सामने बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस नेता अलका लांबा चुनावी मैदान में हैं. भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी. वहीं, आप ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए कहा कि वह फिर से सरकार बनाएगी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे.
दिल्ली की जाट बहुल सीटों का रिजल्ट इन 13 सीटों पर कौन मारेगा बाजी?
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों सहित कुल 5,000 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के मद्देनजर 19 मतगणना केंद्रों के लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की

दिल्ली का मुख्यमंत्री बीजेपी किसे बनाएगी? इस सवाल का जवाब दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। मतगणना के आगाज के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में अगर बीजेपी दिल्ली में वापसी करती है तो 1998 के बाद पहली बार राजधानी में बीजेपी की सरकार बनेगी। अब सवाल यह है कि अगर बीजेपी जीतती है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसके जवाब में 5 बड़े नाम सामने आ रहे हैं।

1. प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने वाले प्रवेश वर्मा भी शुरुआती रुझान में आगे चल रहे थे। ऐसे में अगर प्रवेश वर्मा केजरीवाल को हराने में कामयाब होते हैं तो वो सीएम पद के लिए एक मजबूत चेहरा हो सकते हैं। केजरीवाल को हराने के बदले बीजेपी उन्हें सीएम पद पर बिठाकर सबसे बड़ा तोहफा दे सकती है।
2. वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली में बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र सचदेवा का नाम भी सीएम पद की रेस में शामिल है। रवींद्र सचदेवा के नेतृत्व में ही बीजेपी ने दिल्ली में चुनाव लड़ा है। ऐसे में अगर दिल्ली मे बीजेपी जीतती है तो इसमें वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा योगदान होगा। जाहिर है पार्टी के आलाकमान उन्हें पूरी तरह से दिल्ली की कमान सौंप सकते है
3. स्मृति ईरानी
बीजेपी की पूर्व सांसद और स्टार प्रचारक रहीं स्मृति ईरानी की भी दिल्ली में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। लोकसभा चुनाव में अमेठी की सीट हारने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी के पास अभी कोई बड़ा पद नहीं है। ऐसे में स्मृति ईरानी को दिल्ली की बागडोर मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
4. मनजिंदर सिंह सिरसा
राजौरी गार्डन से बीजेपी के उम्मीदवार रहे मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी सीएम पद की लिस्ट में शामिल है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक मनजिंदर सिंह सिरसा का बोलबाला है। ऐसे में सिरसा को सीएम बनाकर बीजेपी न सिर्फ दिल्ली बल्कि पंजाब की राजनीति भी साध सकती है।
5. दुष्यंत गौतम
दिल्ली की करोल बाग विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे दुष्यंत गौतम भी सीएम कैंडिडेट्स की लिस्ट में मौजूद हैं। करोल बाग को जहां दिल्ली की हॉट सीटों में गिना जाता है तो वहीं दुष्यंत गौतम दलित (एससी) उम्मीदवार हैं। ऐसे में उन्हें सीएम बनाकर बीजेपी दलितों को अपने पक्ष में करने की रणनीति बना सकती है।