सुरेश प्रसाद आजाद

जिला पदाधिकारी, श्री आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा (दशहरा) त्यौहार दिनांक 03.10.2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 13.10.2024 तक मनाया जायेगा। नवादा जिला साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील है। दिनांक-18.09.2024 को नवादा सदर प्रखण्ड के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कृष्णा नगर नदी तट पर असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी किया गया है। ऐसी स्थिति में पर्व की संवेदनशीलता बढ़ गयी है। दशहरा त्यौहार शांतिपूर्ण वातावारण में मनाये जाने हेतु जिला संयुक्तादेश निर्गत किया जायेगा। जिला संयुक्तादेश में बड़े पैमाने पर विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी के रूप में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति विधि-व्यवस्था कर्तव्य संघारण हेतु की जायेगी।

अतएव उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में तत्काल प्रभाव से जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कर्मी का अवकाश रद्द किया जाता है एवं आदेश दिया जाता है कि सभी पदाधिकारी/कर्मी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। विशेष परिस्थिति में जिलाधिकारी से लिखित आदेश प्राप्ति के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ेंगे।