सुरेश प्रसाद आजाद

12 नबंर 2024 को उप विकास आयुक्त, नवादा द्वारा वृहद आश्रय स्थल, नवादा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बच्चों को दी जा रही भोजन की गुणवत्ता / ससमय बच्चों के स्वास्थ्य जॉच आदि की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ हीं आश्रय स्थल की साफ-सफाई / शौचालय आदि की व्यवस्था का जायजा लिया गया।

संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बच्चों के हाइजीन का ध्यान रखा जाए तथा बच्चों के लिए आवश्यक विशेष सामग्रीयों को ससमय उपलब्ध कराया जाए। साथ हीं यह भी सुझाव दिया गया कि बच्चों के लिए वैचवार फिजीकल एक्टीवीटी कराया जाए ताकि बच्चों का शारिरीक विकास हो सके। उप विकास आयुक्त, नवादा द्वारा आश्रय स्थल के बच्चों के साथ नास्ता भी किया गया।

