आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित 

अभय कुमार रंजन

वारिसलीगंज, (नवादा)20अप्रैल 2025। 

वारिसलीगंज मेंन रोड पर महिला कॉलेज के सामने स्थित 33/11 केवी वारिसलीगंज विद्युत शक्ति उपकेंद्र में लगे 5 एमवीए पॉवर ट्रांसफॉर्मर को 10 एमवीए पॉवर ट्रांसफॉर्मर से ऑग्मेंटेशन का कार्य किया जाना निर्धारित है।वारिसलीगंज विधुत विभाग के कनीय अभियंता राहुल कुमार ने बताया की 20 अप्रैल 2025 रविवार को वारिसलीगंज फीडर से क्षेत्र में सुबह दस बजे से रात्रि आठ बजे तक वारिसलीगंज प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में विधुत आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप रहेगी।पावर हॉउस में क्षमता विस्तार के लिये ज्यादा क्षमता वाला पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जायेगा। पावर ट्रांसफार्मर 5 एमबीए से 10 एमबीए में बदला जा रहा है।उसे लगाने और विधुत आपूर्ति सुचारु रूप से चलाने में समय लगेगा। जिसके कारण विधुत आपूर्ति बंद रहेगी। ट्रान्सफार्मर स्थापित होने के बाद पुनः विधुत आपूर्ति सुचारु रूप से किया जायेगा। 

   क्षेत्र के सम्मानित विधुत उपभोक्ताओं से अनुरोध है की पेयजल का संग्रहण एवं  विधुत सबंधी आवश्यक कार्य अपने स्तर से पूर्व में कर लें। विधुत आपूर्ति बाधित होने के लिये खेद भी है लेकिन करना अतिआवश्यक है।वारिसलीगंज विद्युत शक्ति उपकेंद्र में लगे 5 एमवीए पॉवर ट्रांसफॉर्मर को 10 एमवीए पॉवर ट्रांसफॉर्मर से ऑग्मेंटेशन का कार्य किया जाना निर्धारित है। रविवार 20/4/25 को सुबह 10 बजे से रात्रि 08 बजे तक इस कार्य के लिए 11 केवी टाऊन से पटेल नगर,दरियापुर,मकनपुर और कतरीसराय फीडर में (वारिसलीगंज विद्युत शक्ति केंद्र 33/11 से संबंधित नगर एवं प्रखंड क्षेत्र) विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से वारिसलीगंज के नगर परिषद क्षेत्र और वारिसलीगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सहित संबंधित इलाके के लोग बिजली आपूर्ति व्यवस्था से बाधित रहेगी।उक्त आशय की जानकारी बिजली विभाग 33/11 केवी वारिसलीगंज विद्युत शक्ति उपकेंद्र के कनीय विद्युत अभियंता राहुल कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *