नवादा से डी के अकेला की रिपोर्ट

नवादा ,21 मार्च 2025 । नवादा जिले के अंतर्गत बढ़ौना गांव में अंतर्राज्यीय चर्चित अशोक महतो का प्रथम शादी के साल गिरह काफी जोश-खरोश व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बिहार के कई जिलों के राजद नेताओं,कार्यकर्ताओं ,समर्थकों एवं सहयोगियों का लगातार ताँता लगा रहा। भाग लेने वालों में नवादा जिले के लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी तथा राजद के प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा के पुरे टीम के अलावे बेगुसराय,गया, मुंगेर,पटना,नालन्दा , शेखपुरा,लक्खीसराय, भागलपुर, जहानाबाद आदि जिलों से हजारों लोग शामिल थे।

शादी के प्रथम सालगिरह के सुअवसर पर मुंगेर लोकसभा के राजद के पूर्व प्रत्याक्षी सह एक चर्चित हस्ती अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी ने केक काटकर आयोजित शादी सालगिरह कार्यक्रम का उद्धाटन किया। उन्होंने शादी सालगिरह तमाम शामिल लोगों का तहेदिल से हार्दिक अभिनंदन किया। सभी उपस्थित लोगों से सिर्फ प्यार और आशीर्वाद माँगा। ताकि आपके सुख दुःख में हमेशा खरा उत्तर सकूँ।

पति-पत्नी यानी अशोक महतो और अनीता देवी ने आगामी बिहार विधान सभा चुनाव बारसलिगंज क्षेत्र से लड़ने के लिए खुलेआम घोषणा कर दी है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि बिहार विधान चुनाव लड़ने की तैयारी लम्बे समय से सिर्फ तय ही नहीं ,बल्कि तीब्र गति सक्रिय तौर से कार्यरत हैं। आप तमाम लोगों का हार्दिक समर्थन सबल सहयोग की भरपूर आशा व अपेक्षा है। शादी सालगिरह में सभी मौजूद लोगों ने तन मन धन से यथासंभव मदद व सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

अगर यह कहा जाय तो कोई भी अतिशयोक्ति नहीं है कि अशोक महतो ने एक ही तीर में दो शिकार कर लिया। पहला बड़ी धूमधाम से शादी सालगिरह मनाया और दूसरा बिहार विधान सभा चुनाव लड़ने का जबर्दस्त शंखनाद कर दिया। लोगों में अभी से ही चर्चा का विषय बन गया है।

प्रसिद्ध सांस्कृतिक कर्मी सह लोक गायक धर्मेन्द्र और जितेंद्र की जोड़ी ने शादी के सालगिरह कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय गीतों से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों भाई की युगलजोड़ी ने काफी तालियां व वहवाहियां बटोरी। कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक,रोचक, उत्साहजनक तथा संतोषजनक रहा।
