हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 जिलाधिकारी ने किया अपील ..

सुरेश प्रसाद आजाद

  13 अगस्त 2024 को श्री आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा एवं श्री अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक तक संपन्न की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगों में देश के प्रति और राष्ट्रीय घ्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2024 के अवसर पर लोग अपने घरों पर, कार्यालयों में तिरंगा फहरायें एवं तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया एकाउंटस एवं www.Harghartiranga.com  वेबसाईट पर अवश्य अपलोड करें।

 भगत सिंह चौक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शाहिद भगत सिंह की मूर्ति पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त के साथ में अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

         तिरंगा यात्रा के अवसर पर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा, गॉधी इंटर विद्यालय नवादा के छात्र उपस्थित हुए साथ ही जिला क्रिकेट संघ के सभी सदस्य एवं खिलाड़ी, जिला एथेलेटिक एशोसिएशन के सभी खिलाड़ी, जिला हैंडबॉल के खिलाड़ी एवं गॉधी इंटर विद्यालय नवादा के स्कॉट एवं गाइड के छात्र सम्मिलित हुए।

 इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नवादा, अपर समाहर्त्ता नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, गोपनीय प्रभारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कला एवं सांस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *