विविधता प्रबंधन समितियों के प्रशिक्षण हेतु एक‌ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ….

सुरेश प्रसाद आजाद 

आज दिनांक 19 नंबर 2024 को नवादा वन प्रमंडल एवं बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद द्वारा जैव विविधता प्रबंधन समितियों के प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नवादा अनुमंडल स्तर पर हरिश्चंद्र स्टेडियम के सभागार में किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी, नवादा द्वारा बताया गया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता प्रबंधन समितियों के क्षमता विकास और सशक्तिकरण के साथ-साथ जैव विविधता के महत्व, संरक्षण की रणनीतियों, और संबंधित क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक जैव विविधता प्रबंधन समितियों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों को जैव विविधता संरक्षण, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यशाला के दौरान जैव विविधता रजिस्टर तैयार करने और स्थानीय स्तर पर इसके उपयोग की विधियों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, प्रबंधन और संरक्षण की नवीनतम तकनीकों व सर्वोत्तम प्रथाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यशाला के अंत में, सभी प्रतिभागियों ने फीडबैक फॉर्म भरकर कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने इस कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बताते हुए प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यशाला में श्री भारत ज्योति, अध्यक्ष, बिहार जैव विविधता पर्षद, श्री श्रेष्ठ कृष्णा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नवादा; श्री एम. के. झा, उपनिदेशक, श्री संतोष कुमार सुमन, जिला कृषि पदाधिकारी; और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *