- सुरेश प्रसाद आजाद

प्रगति यात्रा के चौथे चरण का फाइनल अपडेट आ गया है। मुख्यमंत्री 21 फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

बिहार सरकार के जारी आदेश के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के चौथे चरण का फाइनल अपडेट आ गया है। मुख्यमंत्री 21 फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। फाइनल अपडेट के अनुसार, अब मुख्यमंत्री छह फरवरी को नहीं बल्कि पांच फरवरी को मुंगेर जाएंगे। पहले के प्लान के मुताबिक सीएम आठ फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा जाने वाले थे। अब वह छह फरवरी को इन दोनों जिलों में रहेंगे। बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा किस दिन किस जिले में पहुंचेगी।

- 10 फरवरी: नवादा
- 11 फरवरी: औरंगाबाद
- 13 फरवरी: गया
- 14 फरवरी: जहानाबाद और अरवल
- 15 फरवरी: बक्सर
- 16 फरवरी: भोजपुर
- 18 फरवरी: कैमूर
- 19 फरवरी: रोहतास
- 20 फरवरी: नालंदा
- 21 फरवरी: पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का चौथा चरण 1 फरवरी से चल रहा है, जिसमें वह बिहार के विभिन्न जिलों में अपने काफिले के साथ जा यात्रा कर रहे हैं।यात्रा के क्रम में, वह विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे. यह यात्रा बिहार में विकास की गति को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी.
