महिला संवाद कार्यक्रम से जागरूक हो रही ग्रामीण महिलाएं…

सुरेश प्रसाद आजाद

जिले के 13 प्रखंडों में 13 महिला संवाद रथ के माध्यम से कुल 26 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं महिलाओं की सरकार से अपेक्षाओं, आकांक्षाओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बिहार सरकार द्वारा संचालित यह महिला संवाद कार्यक्रम जिले के हिसुआ, कौआकोल, नारदीगंज, नवादा, पकरीबरावां, वारिसलीगंज, अकबरपुर, गोविंदपुर, मेसकौर, नरहट, रजौली, रोह एवं सिरदला प्रखंड में दो-दो स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें 5000 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम संगठनों में महिला संवाद रथ के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं से संबंधित वीडियो दिखाया गया। 45 मिनट के इस वीडियो के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं – महिलाओं के लिए आरक्षण, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, सत्तत जीविकोपार्जन योजना एवं जीविका परियोजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित लीफलेट का भी वितरण किया गया।

इन कार्यक्रमों में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से उनके जीवन में आए परिवर्तन को उन्हीं की जुबानी सुना गया। संवाद के बाद उनकी आकांक्षाओं का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। महिलाओं से प्राप्त सुझाव एवं उनकी अपेक्षाओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है ताकि वैसी अपेक्षाएं, जिनका समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें स्थानीय स्तर पर पूर्ण कराया जा सके। साथ ही, वे आकांक्षाएं जो नीति से संबंधित हैं, उन्हें संकलित कर राज्य सरकार को भेजा जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *