28 मार्च को सम्राट चौधरी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का कमान संभालते ही राज्य से लेकर जिला स्तर तक अभिनंदन समारोह का दौर शुरू हो गया है। 

      प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी सोमवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचते एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक उन्हें जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में पूर्व कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। उन्होंने ने पहली बार विधायक दल की बैठक बुलाई और अभिनन्दन समारोह संपन्न के बाद पीएम से मिलने दिल्ली गए।

    सम्राट चौधरी पीएम से मिलने के पहले बिहार के भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से मिलें । तय समय के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय में विश्व लोकप्रिय यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली मुलाकात में उन्होंने ने पीएम को श्रीमद्भागवत गीता जैसे पुस्तक भेंट की । इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी उन्हें नये पद के लिए शुभकामनाएं दी।

     30 मार्च 2023 को नवादा में 2 अप्रैल 2023 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष  का आगमन होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की

जानकारी जिला ‌अध्यक्ष‌ अनिल मेहता ‌ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। 

      जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष में कोई ज्यादा अन्तर नहीं है। दोनों का काम ही है भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना है।

     इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष  अनिल मेहता पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, भाजपा के शेखपुरा प्रभारी वीरेंद्र सिंह वरिष्ठ नेताओं में विजय सिंह, रामदेव यादव , रामानुज सिंह,भगवानपुर पैक्स अध्यक्ष गरीबन प्रसाद, नरेन्द्र कुमार, विजय कुमार,अजय कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

          नवादा परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ने कहा कि बिहार में अब भाजपा ही भाजपा दिखाई देगी।

    अगले लोकसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और जीतेगी।

अगले विधानसभा चुनाव में भी हम जीतेंगे और भाजपा सरकार बनायेगी। 

        इसी तरह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर पटना के लिए करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *