तेजस्वी यादव का पुरे बिहार में चल रहा  है कार्यकर्त्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम।

० प्रेस वार्ता में तेजस्वी ने कहा नीतीश जी की प्रगति 

    यात्रा न हो कर दुर्गति यात्रा है

  • नवादा से डी के अकेला की रिपोर्ट 

 नवादा ,20 फ़रवरी : बिहार के पूर्व उप मुख्य मंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का आज पुरे बिहार में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम मुंहवाये खड़ी आगामी बिहार विधान सभा चुनाव के मध्येनजर चल रहा है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव का 19 फ़रवरी को ही शाम में नवादा अतिथि गृह में पदार्पण हो गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के दरम्यान नवादा नगर के गोनावां के काली मंदिर के बगल में होटल अमृत गार्डेन में महिला और नगर के टाउन हॉल में पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। तेजस्वी जी के दिशा निर्देश के अलोक में उक्त कार्यक्रम  को दो भाग में विभक्त किया गया है।

पुरे बिहार भ्रमण के दौरान नवादा में सयोजित कार्यकर्ता दर्शन एवं संवाद कार्यक्रम के पहले नवादा अतिथि गृह में तेजस्वी ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। प्रेस वार्ता में तेजस्वी ने खुलेआम कहा कि हमारा यह यात्रा सम्पूर्ण बिहार में तेजी से चल रहा है। आज के नवादा यात्रा के बाद अंत में कल पटना में होकर इस कार्यकर्ता दर्शन और संवाद कार्यक्रम का इतिश्री सह समापन होगा। कार्यकर्त्ता दर्शन सह संवाद के अंतर्गत नवादा प्रवास के दौरान मिडिया कर्मियो से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि बिहार में आज आम आदमी का आमद बहुत कम हो गया है और खर्चा काफी ज्यादा बढ़ गया है। आम लोगों को अपना घर-परिवार चलाना काफी दुश्वार व बेहद संकट मुंहवाये खड़ा हो गया है।

  इसी के मध्येनजर हमारी पार्टी ने घोषणा की है कि माई-बहन योजना के तहत बिहार में हमारी सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 2500 रूपये सहयोग दिया जायगा। स्मार्ट मीटर से लोगों की परेशानी व बेचैनी काफी बढ़ गया है। बिहारवासी त्राहिमाम् में हैं। इसी- लिए इस परेशानी से निजात दिलाने के उद्देश्य से हमने 200 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन यानी बृद्धा- पेंशन प्रतिमाह 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रूपये देने की घोषणा कर दी है। उज्जबला योजना के तहत कुछ गरीबों को गैस की टँकी तो मिल गई है,लेकिन गैस की दाम कॉर्पोरेट के हित में बेतहासा बढ़ा देने के चलते आज दो तिहाई गैस कनेक्शनधारी टँकी नहीं भरवा रहे है। इस परेशानी को दूर करने के लिए मैंने मात्र 500 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी है। साथ ही बिहार के विकास को और आगे बढ़ाने के लिए कई तरह के रोडमैप व ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। कुछ ही दिनों में बिहार विधान सभा में वजट सत्र के दौरान बिहार का भावी वजट पेश होने वाला है। उस पर भी हमारी पार्टी की पैनी निगाह बको ध्यानम और काग चेष्टा सा ही रहेगा।

  प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उप मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार की तथाकथित सुशासन राज में आज बिहार में कमरतोड़ मंहगाई, जानलेवा गरीबी,बेतहासा पलायन, बेरोजगारी की बाढ़,आम आदमी व कृषि आय में गुणात्मक ह्रास,तमाम मेहनतकश हरेक तबका त्राहिमाम् व नाकोदम हैं। पढ़ाई का स्तर भी काफी नीचे गिर गया है। साक्षरता का दर बहुत कम है। जमीन सर्वे में घूसखोरी का जबर्दस्त बोलबाला है।

    इतना ही नहीं,बल्कि बिहार में डबल इंजन की सुशासन राज में दिनदहाड़े खुलेआम हत्या,लूट, डकैती-बैंक डकैती,अपहरण, बलात्कार सीमा पार कर  चरम पर पहुंच चूका है। पाप की गगरी भरकर  ऊपर झझ छलक रही है। गुंडाराज व जंगल राज से भी कई कदम ऊपर बढ़ गया है। जमीन की दाखिल- खारीज और स्मार्ट मीटर से सभी लोग बेहिसाब परेशान हैं।

 तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आज बिहार में हरेक तरह की परीक्षा का पेपर सत्ता संरक्षित आसामाजिक तत्वों व अपराधियों के द्वारा लीक हो जाता है। इससे मेधावी और गरीब छात्रों का भविष्य अधर में लटकता अंधकारमय हो गया है। जरूरत से ज्यादा समय और आर्थिक दोहन के पुरजोर शिकार छात्रगण एवं इनके अविभावक  हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं,बल्कि वास्तव में यह उनकी दुर्गति यात्रा हो रही है। इस प्रगति यात्रा के दौरान सरकारी राजस्व को पानी की तरह बहाया जा रहा है। उक्त प्रगति यात्रा के दरम्यान 2 लाख,25 करोड़ 78 लाख रूपये सरकारी राजस्व का बंदरबाट किया जा रहा है। दरअसल इसी प्रगति यात्रा के बहाने घूसखोर व भ्रष्ट अपने चहेते अधिकारियों को मनमाना लूट की छूट देने की मानों यात्रा है। अंत में उन्होंने ने कहा कि प्रयागराज के महाकुम्भ मेला के अंतराल में सबसे ज्यादा मृतकों की संख्या बिहार की है। घोर कुव्यवस्था का आलम व्याप्त है। रेलवे स्टेशनों और घाटों पर अपेक्षाकृत सुव्यवस्थित इंतजाम का बहुत घोर आभाव के कारण इतनी मौतें हुई है और हो रही है। भगदड़ से हुई मासूमों की मौत की जाँच के लिए मात्र दो व्यक्ति की कमिटी का गठन किया गया है जो मात्र यह छलावा व खानापूर्ति ही है। 

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सबाल कि दिल्ली में एनडीए ने महिला को मुख्य मंत्री बनाया है ,इस मुद्दे पर आपकी क्या राय व कहना है।उन्होंने कहा कि महिला मुख्य बनाने पर हमें ख़ुशी है,लेकिन अपने किये वादे पर कितना खरा उतरती है,इसी पर निर्भर करता है। उनकी अग्नि परीक्षा अभी भविष्य के गर्व में है। दूसरा अहम् सबाल था कि आपके दल के दो विधायक पिछले कई कार्यक्रम के दौरान कहीँ नहीं दिखाई दे रहे हैं।आखिर अंतर्वस्तु में क्या मामला है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि मामला कुछ जरूर है ,पर यह हमारे घरेलू तथा दलगत मसला है। बाद में इसका ईलाज ठीक से कर लिया जायगा। थोडा और समय का इंतजार कीजिए। रोग अगर है तो उसका दवा व सटीक ईलाज भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *