- सुरेश प्रसाद आजाद

जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार वर्मा नवादा ने आज कौआकोल प्रखंड अन्तर्गत पंचायत शेखोदेवरा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का चाहरदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किये। इस चाहर दिवारी के लिए प्राक्लित राशि 37 लाख 47 हजार 500 है*। जिला पदाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में एक बैठक किये। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कृषि वैज्ञानिक को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिये। जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि यह कृषि विज्ञान केन्द्र बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके विस्तार में यदि किसी भी तरह का सहायता की जरूरत हो तो मैं कार्य को पूर्ण करने में अवश्य तत्पर रहूंगा।

इस अवसर पर श्री दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा, श्री अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, श्री मुकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकरीबरावां, श्री अरविंद कुमार प्रधानमंत्री ग्राम निर्माण मंडल, डॉ0 रंजन कुमार सिंह वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र नवादा के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।